फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: मोरबी दुर्घटना पर प्रियंका ने जताया शोक, पोस्ट साझा कर कहा- जिन लोगों का आज निधन हुआ है...

Wed, 02 Nov 2022 01:22 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि बीते रविवार यानी 30 अक्तूबर को गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल सस्पेंशन ब्रिज के टूटने से कई लोगों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
priyanka chopra - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत लौट आई हैं। कोरोना महामारी की वजह से तीन साल बाद अपने देश लौटीं प्रियंका सुर्खियाें में छाई हुई हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को पल-पल की जानकारी दे रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री की जिस पोस्ट ने सबका ध्यान आकर्षित किया वह थी गुजरात में हुए हादसे से जुड़ी पोस्ट। प्रियंका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रियंका ने संवेदना व्यक्त कीं
एक्ट्रेस ने लिखा, "बहुत भयावह घटना...गुजरात में पुल गिरने से प्रभावित उन सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना। इस घटना की वजह से जो लोग घायल हुए हैं, उनके जल्द ठीक होने की कामना करती हूं। जिन लोगों का आज निधन हुआ उनके लिए मैं प्रार्थना करती हूं"। बता दें कि बीते रविवार शाम यानी 30 अक्तूबर को गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल सस्पेंशन ब्रिज के टूटने से कई लोगों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई थी।



यह भी पढ़ें: आमिर खान से सीखा था शाहरुख ने अपना सिग्नेचर पोज? बाद में यही बन गया किंग खान की पहचान
विज्ञापन

तीन साल बाद स्वदेश लौटी हैं प्रियंका
बता दें, प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल वर्क के कारण तीन साल बाद भारत लौटी हैं। इससे पहले अभिनेत्री साल 2019 में मुंबई आई थीं। अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो पीसी को बॉलीवुड में आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। वहीं अब जल्द ही उन्हें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 'आत्महत्या के लिए उकसाया, बच्चा गिराने पर किया मजबूर', पवन सिंह की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें