फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Teaser: पठान का टीजर देख बोले फैंस- 'द किंग इज बैक', सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रभास की 'साहो' से तुलना

Wed, 02 Nov 2022 01:14 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Twitter Reaction on Pathaan Teaser: सोशल मीडिया पर शारुखन खान बनाम प्रभास का युद्ध शुरू हो गया है। फैंस 'पठान' का टीजर शेयर शेयर कर, इसकी तुलना 'साहो' से कर रहे हैं।
विज्ञापन
पठान टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Twitter Reaction on Pathaan Teaser: बर्थडे बॉय शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' का धांसू टीजर जारी कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। यशराज फिल्म्स के निर्देशन में बनी फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। शाहरुख खान की कमबैक फिल्म को क्रमशः हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इन सबके बीच जो चौंका देने वाली बात है, वह ये कि 'पठान' का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर हैशटैग पठान के साथ-साथ जवाअ और डंकी भी ट्रेंड करने लगा है। 

विज्ञापन

लोगों को कैसा लगा पठान का टीजर
शाहरुख खान के फैंस को 'पठान' का टीजर काफी धांसू लग रहा है। यूजर्स सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर कर किंग खान की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है पठान संघर्षरत बॉलीवुड को बचा लेगा! एसआरके को लंबे समय के बाद देखने अद्भुत है। अन्य यूजर ने लिखा, 'द किंग इज बैक'। वहीं एक फैन ने ट्वीट किया, 'इससे बेहतर दिन की शुरुआत हो ही नहीं सकती, आपने आग लगा दी।'

पठान का टीजर रिलीज होते ट्रेंड हुआ हैशटैग साहो
पठान का टीजर रिलीज होने ही सोशल मीडिया पर हैशटैग साहो ट्रेंड होने लगा है। सोशल मीडिया यूजर्स शाहरुख खान की फिल्म पठान की तुलना प्रभास की फिल्म साहो से कर रहे हैं। एक फैन ने दोनों का सीन शेयर करते हुए पूछा, इसमें से कौन सा बेहतर है? वहीं कुछ लोग साहो का टीजर शेयर कर उसे पठान के टीजर से बेहतर बता रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें