देश की सबसे ज्यादा लड़कियां रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। लड़कों की पहली पसंद दीपिका पादुकोन हैं।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन एक समय गहरे अफेयर में थे। अब वह अलग-अलग हैं लेकिन एक खास वजह से उनमें फिर से जुड़ाव देखा जा रहा है।
एक मेट्रोमोनियल एजेंसी द्वारा कराए गए सर्वे में पाया गया कि भारत की लड़कियों की शादी के मामले में पहली पसंद रणबीर कपूर हैं। सबसे ज्यादा लड़कियां रणबीर से ब्याह करके अपना परिवार बसाना चाहती हैं।
यह सर्वे बेशरम फिल्म के रिलीज होने के बाद कराया गया है। फिल्म फ्लॉप रही लेकिन रणबीर की की लोकप्रिता में कोई कमी नहीं आई है।
इस तरह नायिकाओं में सबसे ज्यादा लोकप्रिय दीपिका पादुकोन हैं। सर्वे में सबसे ज्यादा लड़कों ने दीपिका से शादी करने की ख्वाहिश जताई है।
कुछ समय पहले हुए एक सर्वे में दीपिका की जगह कैटरीना और रणबीर की जगह सलमान खान लड़कों और लड़कियों की पहली पसंद थे।