सैफ अली खान, करीना कपूर के अलावा किसी और से भी मोहब्बत करते हैं। उनकी यह मोहब्बत करीना कपूर से शादी से पहले की है। इसके पहले आप चौंके हम आपको बता दें कि सैफ का यह प्यार कोई लड़की नहीं है।
एक कार्यक्रम में करीना कपूर अपने खाने-पीने की स्टाईल के बारे में लंबी बात की। करीना ने कहा कि सैफ अली खान को कचौड़ियां बहुत पसंद हैं। जबकि वह हल्का खाना पसंद करती हैं।
करीना कपूर अपने फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन कम ही लोग यह मानते होंगे कि करीना घी भी खाती हैं। चूंकि उनकी डायटीशियन रुजुता उन्हें घी खाने से मना नहीं करतीं।
रुजुता का मानना है कि घी से चेहरे में चमक आती है और यह सेहत के लिए भी अच्छा है। करीना कपूर खानदान से हैं. जहां सभी खाने पीने के शौकीन हैं। सो, शुरुआती दौर से ही करीना को भी घी खाना अच्छा लगता था।
लेकिन बाद में हेल्थ कांशेंस होने के बाद उन्होंने घी छोड़ दिया था। पर रुजुता को फॉलो करने के बाद उन्होंने फिर से घी खाना शुरू कर दिया है। वे हर दिन एक चमच्च घी खाती हैं।
करीना बताती हैं कि उनकी दादी कृष्णा राज कपूर काफी बूढ़ी हो चुकी हैं फिर भी उनका चहरा चमकता रहता है। इसकी बड़ी वजह यह है कि कृष्णा राज कपूर का खाना बिना घी के पूरा नहीं होता।
वह बिना घी के कोई व्यंजन नहीं खातीं। ऐसा एक दिन भी नहीं हुआ जब दादी ने बिना घी के खाना खाया हो।इतने सालों से वह एक ऐसी चीज है जो वह हमेशा अपने खाने की थाली में जरूर साथ रखती हैं।
लेकिन इसके बावजूद वह फिट हैं। इससे स्पष्ट है कि घी सेहत के लिए खराब नहीं है और करीना खुशी खुशी अब अपनी दादी के पथ पर चलते हुए घी को सेहत के लिए बुरा नहीं मानतीं।
हाल ही में करीना ने एक डीवीडी लांच पर बताया कि उनके दादाजी राज कपूर भी घी के काफी शौकीन थे। सो, उनके परिवार में इसका काफी चलन रहा है।