OTT This Friday: यह शुक्रवार ओटीटी प्रेमियों के लिए बहुत खास रहने वाला है। इस दिन कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इसमें हॉरर से लेकर बच्चों की फिल्में शामिल हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' धमाल मचा रही है। इस फिल्म को 'हनुमान अंश' टक्कर दे रही है। जल्द ही 'हैवान' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में ओटीटी पर यह शुक्रवार और वीकएंड धमाकेदार होने वाला है। आइए जानते हैं इस शुक्रवार को कौन सी फिल्में औ सीरीज रिलीज होने वाली हैं?
विज्ञापन
2 of 7
'चुंबक' की रिलीज डेट का एलान
- फोटो : Credit: Instagram@netflix_in
चुंबक
इस गुरुवार वेब सीरीज चुंबक भी रिलीज होने वाली है। इसमें मोहल्ले में आस-पड़ोस के घरों के बीच के पारिवारिक और आत्मीय रिश्तों को दिखाया जाएगा। इस सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी जोशी और हेली शाह समेत कई सितारे हैं। इस सीरीज का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 10 सितंबर से होगा।
प्रिंस ऑफ मॉलीवुड
'प्रिंस ऑफ मॉलीवुड' एक ऐसे युवक की कहानी है, जो मलयालम का सुपरस्टार बनना चाहता है। हालांकि उसके करोड़पति पिता मना कर देते हैं? फिरोज के किरदार में डेन डेविस हैं। वह स्टारडम पाना चाहते हैं। इस सीरीज में उनके साथ निर्मल पलाझी, हरिशमा, विद्या विजय कुमार और कई दूसरे कलाकार भी हैं। यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर 11 सितंबर को रिलीज होगी।
4 of 7
अली बाबा और 40 भूत
- फोटो : सोशल मीडिया
अली बाबा और 40 भूत
क्या हो अगर कोई अपने पिता की तलाश में निकले और उसे 40 बेचैन आत्माओं का सामना करना पड़े। इसी तरह की कुछ कहानी है 'अली बाबा और 40 भूत' की। इसमें आशा नेगी ने साइंस में दिलचस्पी रखने वाली न्यूरोसाइकोलॉजिस्ट अली का किरदार निभाया है। वह एक अलौकिक गुत्थी को सुलझाने के लिए बाबा नाम के पुलिस वाले के साथ मिलकर काम करती हैं। यह हॉरर कॉमेडी सीरीज जियो हॉटस्टार पर 11 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 7
'द रिवोल्यूशनरीज' का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
द रिवोल्यूशनरीज
वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज ' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। निखिल आडवाणी निर्देशित यह ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, जेसन शाह, पाओली डैम और टोटा रॉय चौधरी भी महत्वपूर्ण किरदार अदा करेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
घमासान
- फोटो : सोशल मीडिया
घमासान
इस शुक्रवार को फिल्म 'घमासान' भी रिलीज होने जा रही है। अरशद वारसी और तिग्मांशु धूलिया अभिनीत फिल्म एक कुख्यात डाकू महाराज और एसटीएफ अधिकारी आदित्य की कहानी पर आधारित है। दर्शक इसे 11 सितंबर से जी5 पर देख पाएंगे। बता दें कि फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है। अभिनेता अरशद वारसी इस फिल्म में डाकू की भूमिका में नजर आएंगे।
जंगल टेल्स विद मोगली
ओटीटी पर इस शनिवार आपको मोगली की कहानी भी देखने को मिलेगी। एनिमेटेड सीरीज 'जंगल टेल्स विद मोगली' जो रिलीज हो रही है। इसे बच्चों के साथ देख सकते हैं। यह सीरीज 12 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।