फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Genelia Deshmukh: जेनेलिया ने फिल्म 'छत्रपति शिवाजी' पर लगाई मुहर, बोलीं- रितेश के दिल के बेहद करीब है यह

Fri, 21 Jul 2023 12:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि रितेश देशमुख ने 2020 में छत्रपति शिवाजी महाराज ट्रिलॉजी बनाने का एलान किया था। अब हाल ही में जेनेलिया डिसूजा ने भी इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
जेनेलिया डिसूजा दिवाली लुक - फोटो : instagram/geneliad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेनेलिया देशमुख चर्चित अदाकाराओं में शुमार हैं। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम अलग-अलग भाषा की फिल्मों में काम किया है। बीते वर्ष उन्होंने फिल्म 'वेद' से वापसी की, जिसमें उनके पति रितेश देशमुख भी नजर आए। अब जेनेलिया अपनी फिल्म 'ट्रायल पीरियड' को लेकर चर्चा में हैं, जो आज जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है। हाल ही में जेनेलिया ने एक मीडिया इंटरव्यू में इस फिल्म पर बात की। साथ ही उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज पर ट्रिलॉजी फिल्म बनाने पर भी पुष्टि की।

विज्ञापन


बोलीं- जान लगा देंगे रितेश
बता दें कि रितेश देशमुख ने 2020 में छत्रपति शिवाजी महाराज ट्रिलॉजी बनाने का एलान किया था। अब हाल ही में जेनेलिया डिसूजा ने भी इस बात की पुष्टि की है। एक्ट्रेस का कहना है कि यह फिल्म बन रही है, लेकिन इसे लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है। जेनेलिया ने कहा, 'यह फिल्म रितेश देशमुख के दिल के बेहद करीब है। वह इस प्रोजेक्ट में अपनी जान लगा देंगे। इस प्रोजेक्ट के ठंडे बस्ते में जाने का कोई सवाल ही नहीं।'
Vijay Varma: 'अब तक पुलिस वाले मेरे पीछे भागते थे, अब मैं क्रिमिनल्स के पीछे भागूंगा', 'कालकूट' पर बोले विजय
विज्ञापन


नागराज मंजुले करेंगे निर्देशन
बता दें कि वर्ष 2020 में रितेश देशमुख और निर्देशक नागराज मंजुले ने शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित ट्रिलॉजी फिल्म बनाने का एलान किया था। फिल्म को एक्टर के प्रोडक्शन हाउस 'मुंबई फिल्म कंपनी' के बैनर तले बनाया जाएगा। 19 फरवरी, 2020 को रितेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी।
विज्ञापन

Mrs. India Inc Season 4: छत्तीसगढ़ की चेतना के सिर सजा मिसेज इंडिया का ताज, श्रीलंका में दिखाया दमखम

अक्षय कुमार भी ला रहे फिल्म
बता दें कि फिलहाल शिवाजी महाराज पर एक फिल्म पहले से ही पाइपलाइन में है। इसमें अक्षय कुमार लीड रोल अदा करेंगे। फिल्म का नाम 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' है और महेश मांजरेकर इसका निर्देशन करेंगे। इस फिल्म के जरिए अक्षय मराठी इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं।
Half CA Trailer Out : वेब सीरीज 'हाफ सीए' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, इस किरदार में नजर आईं एहसास चन्ना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें