फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Rode-Pankhuri: जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी पंखुड़ी? गोदभराई की तस्वीरों के साथ फैंस से साझा की खुशखबरी

Wed, 17 May 2023 03:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'मैडम सर' जैसे टीवी शो के जरिए सुर्खियां बटोर चुकीं एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने हाल ही में एक पोस्ट साझा किया। 
विज्ञापन
पंखुड़ी अवस्थी-गौतम रोडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी और एक्टर गौतम रोडे के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। कपल ने कुछ वक्त पहले यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। अब नई जानकारी यह है कि पंखुड़ी के घर खुशी का डबल धमाल होने वाला है। एक्ट्रेस शायद जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। इस बात का संकेत उनकी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिल रहा है।

विज्ञापन

Kangana Ranaut: देशद्रोहियों और नेताओं के खिलाफ बोलने से हुआ करोड़ों का नुकसान', कंगना का चौंकाने वाला दावा

साझा की गोदभराई की तस्वीर
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'मैडम सर' जैसे टीवी शो के जरिए सुर्खियां बटोर चुकीं एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने हाल ही में एक पोस्ट साझा किया। अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा करने के लगभग एक महीने बाद पंखुड़ी ने इस पोस्ट के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनने का खुलासा किया है। इसके बाद फैंस उन्हें दुगुनी बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha: नुसरत ने दिया था इस हॉलीवुड फिल्म का ऑडिशन, मगर इस वजह से नहीं हो पाईं सलेक्ट
विज्ञापन


लिखा खूबसूरत कैप्शन
बता दें कि पंखुड़ी ने अपने पति गौतम के साथ रोडे के साथ गोदभराई की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कपल की खूबसूरत तस्वीरें और उनके चेहरे की खुशी साफ नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'हमने एक ख्वाहिश की और दो पूरी हुईं। दोगुना प्यार, दोगुनी खुशी, हमारे उत्सव का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का शुक्रिया।  हम बहुत आभारी हैं।' 

महीनेभर पहले शेयर की थी गुडन्यूज
पंखुड़ी के इस पोस्ट के बाद यूजर्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।  बता दें कि महीनेभर पहले पंखुड़ी और गौतम ने एक एनिमेटेड वीडियो के साथ खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो पंखुड़ी 'क्या कसूर है अमला का',  'रजिया सुल्तान' जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं।
Singham Again: रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में हुई इस सितारे की एंट्री! धुआंधार होगी फिल्म की स्टारकास्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें