वायरल हो रही गौरी की पोस्ट
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने अभिनय और फिल्मों को लेकर जितना चर्चा में रहते हैं, उतने ही वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। इतनी व्यस्तता के बावजूद शाहरुख अपने परिवार को भरपूर समय देते हैं और अक्सर क्वालिटी वक्त बिताते नजर आते हैं। तभी तो जब पत्नी गौरी के सोशल मीडिया हैंडल पर जैसे ही उन्होंने फैमिली फोटो देखी तो कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए।
Pallavi Joshi: दुष्कर्म पीड़िता के किरदार से छोड़ी अमिट छाप, जानें कौन हैं द कश्मीर फाइल्स की राधिका
शाहरुख के कमेंट ने खींचा ध्यान
गौरी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें शाहरुख खान-गौरी और तीनों बच्चे-आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम नजर आ रहे हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में सभी हमेशा की तरह शानदार लग रहे हैं। इस पर शाहरुख खान ने कमेंट करते हुए लिखा, ''यार तुमने कितने सुंदर बच्चे पैदा किए हैं गौरी!!!'