फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sona Mohapatra: सोना महापात्रा ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, बोलीं- काश इनकी जगह श्रेया परफॉर्म करें

Mon, 03 Apr 2023 09:08 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोना महापात्रा ने श्रेया घोषाल की तारीफ करते हुए बॉलीवुड पर निशाना साधा है और कहा है कि काश इनकी जगह ये परफॉर्म करें। 
विज्ञापन
Sona Mohapatra- Shreya Ghoshal - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों खबरों में देश में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की चर्चा चारों तरफ हो रही है। इस इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने शिरकत की थी। साथ ही बेहतरीन सिंगर श्रेया घोषाल और सोना महापात्रा भी नजर आईं थी। इस इवेंट को लेकर सिंगर सोना महापात्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियोज साझा की हैं। वीडियो में वह फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साध रही हैं, इसके अलावा उन्होंने श्रेया की भी तारीफ की है। 

विज्ञापन

Sona Mohapatra- Shreya Ghoshal - फोटो : social media
श्रेया को लेकर कही यह बात
दरअसल, इस इवेंट के बाद सिंगर सोना महापात्रा ने कुछ तस्वीरें और वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। एक तस्वीर में सिंगर के साथ बेहतरीन गायिका श्रेया घोषाल नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है-मेरे लिए NMACC की शुरुआत भविष्य के लिए उम्मीद और उत्साह से भरी थी। ना कि इस बोरिंग और ऊटपटांग के नाच गाने से। मैं चाहती थी कि काश इन लोगों को जगह श्रेया घोषाल परफॉर्म करें। सोना ने नीता मुकेश अंबानी के इस कल्चरल इवेंट की तारीफ करते हुए कहा कि भारत को इसकी बहुत ज्यादा जरूरत थी और वेन्यू पर जो लोग संगीत बजा रहे थे उसकी भी। साथ ही सिंगर ने श्रेया घोषाल को लेकर कहा कि क्वीन ऑफ द मैनस्ट्रीम, जिसे ओपनिंग के दौरान सेंटर में लाइव परफॉर्म करना था। 
 
विज्ञापन

Sona Mohapatra - फोटो : social media
तमाम कलाकारों ने की शिरकत
आपको बता दें कि इस इवेंट के दौरान बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने शिरकत की थी। इस दौरान हॉलीवुड के कलाकार भी नजर आए थे। इवेंट में बॉलीवुड के कई कलाकारों ने परफॉर्म किया था, जो कि शायद सोना महापात्रा को कुछ खास रास नहीं आया है, जिसके चलते वह इनडायरेक्टली बॉलीवुड पर निशाना साध रही थीं। 

भोला ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगाया अर्धशतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें