फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या गौहर खान ने खुद को थप्पड़ लगवाया था?

विज्ञापन
विज्ञापन
एक रियलीटी शो की शूटिंग के दौरान छोटे कपड़े पहनने का कारण बता कर शो की होस्ट गौहर खान को थप्पड़ जड़ने वाले अकील मलिक ने, अब यह कहकर सनसनी मचा दी कि गौहर खान ने खुद उसे थप्पड़ मारने को कहा था। अकील का कहना है कि इसके लिए उसे पैसों के अलावा 'दबंग 3' में काम दिलाने का लालच भी दिया गया था।
विज्ञापन


इसके साथ ही अकील ने दावा किया कि उसके और गौहर के बीच समझौता हुआ था कि उसके खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं होगी। अकील बॉलीवुड का एक जूनियर कलाकर है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अकील यह बात कही है।

जबकि थप्पड़ मारने के बाद अकील मलिक ने कहा था कि उसने गौहर को थप्पड़ इसलिए मारा क्योंकि वह मुसलमान होकर इतने छोटे कपड़े पहने थी। जबकि थप्पड़ वाली घटना के बाद गौहर ने कहा था, 'वह हमले से ‘दुखी और स्तब्ध’ हैं लेकिन इस घटना ने उन्हें और मजबूत बनाया है।
विज्ञापन

इस बात के और भी हैं गवाह?

मॉडल और एक्टर गौहर खान को थप्पड़ मारने वाले अकील मलिक का कहना है कि इस पूरी घटना का गवाह गौहर का ड्राइवर भी है। जबकि वह इस घटना से पहले गौहर खान को जानता भी नहीं था।

अकील मलिक ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि वो 28 नवंबर के पहले गौहर को जानता भी नहीं था। गौहर से मुलाकात होने के बाद उसने गौहर को बताया कि वो उनका बहुत बड़ा फैन है और फिल्मों में काम करना चाहता है। शख्स के मुताबिक गौहर ने वादा भी किया था कि वो उसे बचा लेंगी। पुलिस इस नए पेंच पर छानबीन कर रही है। वहीं इस पूरे वाकये का गवाह गौहर खान का ड्राइवर भी है।
विज्ञापन

थप्‍पड़ पड़ने से मीडिया में छा गई थीं गौहर खान

रिएलिटी शो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ की शूटिंग के दौरान शो की होस्ट गौहर खान को अकील ने थप्पड़ जड़ दिया था। उस वक्त शो की मुंबई में शूटिंग चल रही थी। लेकिन इसके बाद गौहर खान को थप्पड़ पड़ने की घटना रातों रात मीडिया में बेहद चर्चा में आ गई थी।

अब अकील मलिक ने दावा किया है कि पैसों के अलावा उसे सलमान खान की फिल्म 'दबंग3' में काम दिलाने का लालच देकर गौहर खान ने उससे थप्पड़ मारने को कहा था। उस समय थप्पड़ मारने वाले अकील मलिक ने कहा था कि गौहर खान मुस्लिम महिला होने के बावाजूद इतनी छोटी ड्रेस पहनती है, जो कि गलत है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें