आमिर खान की फिल्म पीके से जुड़े पायरसी मामले में आलोचना झेल रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर लांच करेंगे। अखिलेश अपनी राजनीतिक व्यस्तताओं को दरकिनार कर आठ जनवरी को रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'थोड़ा लुत्फ, थोड़ा इश्क' का ट्रेलर जारी करेंगे।
थोड़ा लुत्फ, थोड़ा इश्क' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। जिसका ट्रेलर लांच करने के लिए अखिलेश ने हामी भर दी है। इस अवसर पर फिल्म के मुख्य कलाकार हितेन तेजवानी और राजपाल यादव के साथ-साथ फिल्म के निर्देशक सचिन गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। ट्रेलर सैफई महोत्सव में जारी किया जाएगा, जो इस वक्त चल रहा है।