जान्हवी कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने तेजी से फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जान्हवी ने फिल्म ‘धड़क’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई ऐसी फिल्में कीं, जिसमें उनकी एक्टिंग को देखकर फैंस काफी इंप्रेस हुए थे। जान्हवी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ ग्लैमरस अंदाज के लिए भी फैंस के बीच छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन अब जान्हवी ने साड़ी लुक में अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर यकीनन फैंस की धड़कनें थम गई होंगी। इन तस्वीरों में जान्हवी की खूबसूरती देखते बन रही हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।