फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vash Trailer: हॉरर और सस्पेंस से भरपूर वश-पॉस्स्ड बाय द ऑब्सेस्ड का ट्रेलर जारी, डर के साए में दिखीं गंगा ममगई

Wed, 12 Jul 2023 09:10 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

हॉरर और सस्पेंस से भरपूर 'वश-पॉस्स्ड बाय द ऑब्सेस्ड' का ट्रेलर जारी हो गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस गंगा ममगई और विवेक जेटली मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 
 
विज्ञापन
वश-पॉस्स्ड बाय द ऑब्सेस्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सिनेमा के फैंस हॉरर और सस्पेंस वाली फिल्में काफी पसंद करते हैं। अलौकिक और भूत-प्रेत की कहानियों पर आधारित कई फिल्मों को पहले भी दर्शकों का प्यार मिल चुका है। इस बीच अभिनेत्री गंगा ममगई अपनी फिल्म 'वश-पॉस्स्ड बाय द ऑब्सेस्ड' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, जिसमें गंगा के चेहरे पर डर और तनाव दिख रहा है।

विज्ञापन


यह है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी रहस्य और रोमांस से भरपूर है। रक्षित और आंचल एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन कोई तीसरा शख्स किसी भी कीमत पर आंचल को अपनी दुनिया का हिस्सा बनाना चाहता है। वह कौन था? उसके इरादे क्या थे? यदि कोई शत्रु सामने आता है तो रक्षित के लिए उससे लड़ना संभव है। हालांकि, उसका दुश्मन एक अज्ञात दुष्ट शक्ति थी,जो न तो जीवित थी और न ही मृत। आंचल की जिंदगी की खौफनाक घटनाएं सामने आने लगती हैं और सस्पेंस बढ़ जाता है। इस अनसुलझे रहस्य का कारण क्या था? क्या रक्षित और आंचल का सच्चा प्यार जीतेगा, या वे अज्ञात दुष्ट इरादों से कुचल दिये जायेंगे?

फिल्म को लेकर गंगा ने कही यह बात
फिल्म को लेकर अभिनेत्री गंगा ममगई का कहना है कि फिल्म 'वश-पॉस्स्ड बाय द ऑब्सेस्ड' दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखेगी। यह एक ऐसी ताकत के खिलाफ लड़ाई है जो न तो जीवित है और न ही मृत है। फिल्म की कहानी बेहद अप्रत्याशित है और यह सिनेमाघरों में सस्पेंस और हॉरर लेकर आएगी।
विज्ञापन


ये कलाकार आएंगे नजर
फिल्म 'वश-पॉस्स्ड बाय द ऑब्सेस्ड' में गंगा ममगई और विवेक जेटली मुख्य भूमिका में हैं। ऋतुराज सिंह, कावेरी प्रियम, प्रीति कोचर और विशाल सुदर्शनवार भी अहम किरदार में नजर आएंगे। जी म्यूजीक द्वारा जारी फिल्म के संगीत में शाल्मली खोगड़े, मोहम्मद इरफान, यासिर देसाई, पलक मुच्छल और संहिता मजूमदार ने गाए गए गाने हैं।  


21 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
जगमीत सिंह समुंदरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हॉरर, सस्पेंस और रोमांस से भरपूर है। बता दें कि फिल्म 'वश-पॉस्स्ड बाय द ऑब्सेस्ड' 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  OTT War: भारत की ओटीटी जंग में नेटफ्लिक्स इस नंबर पर, आईपीएल गंवाने के बाद भी हॉटस्टार नंबर वन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें