फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: 'मन्नत' में दिखी गणेश चतुर्थी की रौनक, शाहरुख खान ने साझा की तस्वीर

Sat, 07 Sep 2024 09:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान ने हाल ही में एक खास तस्वीर साझा की है। यह फोटो गणेश चतुर्थी समारोह की है। इस फोटो के सामने आते ही फैंस किंग खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
शाहरुख खान, मन्नत की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम- शाहरुख खान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह भी कहा जाता है। सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहने वाले किंग खान ने हाल ही में एक बहुत ही खास तस्वीर साझा की है। यह फोटो उनके मुंबई स्थित घर मन्नत में गणेश चतुर्थी समारोह की है। 

विज्ञापन

Vettaiyan: इस दिन घूम मचाएगा रजनीकांत की 'वेट्टैयन' का पहला गाना, फिल्म के नए पोस्टर के साथ तारीख का खुलासा


शाहरुख ने साझा की तस्वीर

शनिवार (7 सितंबर) को इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में गौरी खान की हल्की सी झलक भी नजर आ रही है। फोटो के साथ किंग खान ने कैप्शन में लिखा, "गणेश चतुर्थी के इस पवित्र अवसर पर भगवान गणेश हम सभी और हमारे परिवारों को स्वास्थ्य, प्रेम और खुश रहने का आशीर्वाद दें... और निश्चित रूप से ढेर सारे मोदक भी।"

विज्ञापन



लोग कर रहे तारीफ

शाहरुख की इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, "असली भारतीय"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "इसीलिए इन्हें किंग कहा जाता है।" इसके अलावा बहुत से लोगों ने हार्ट इमोजी के साथ शाहरुख की जमकर प्रशंसा की।
Jawan: बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली 'जवान' की रिलीज का एक साल पूरा, नयनतारा ने खास अंदाज में मनाया जश्न


इस फिल्म में दिखेंगे किंग

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही किंग नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके निर्देशन की कमान सुजॉय घोष के हाथ में है। हाल ही में हुए लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता ने इस फिल्म में काम करने की पुष्टि की थी। शाहरुख को आखिरी बार फिल्म डंकी में देखा गया था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की थी। 
Lucky Baskhar: गणेश चतुर्थी पर 'लकी भास्कर' की टीम का फैंस को तोहफा, दुलकर सलमान की फिल्म का नया पोस्टर जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें