फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली 'जवान' की रिलीज का एक साल पूरा, नयनतारा ने खास अंदाज में मनाया जश्न

Sat, 07 Sep 2024 07:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने आज अपनी रिलीज का एक साल पूरा कर लिया है। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री नयनतारा ने इसका जश्न इंस्टाग्राम पर खास स्टोरी साझा करके मनाया है।
विज्ञापन
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म जवान ने साल 2023 में आज ही के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने अपनी रिलीज के एक साल आज (7 सितंबर) पूरे कर लिए। फिल्म की अभिनेत्री नयनतारा ने जवान की पहली सालगिरह का जश्न खास अंदाज में मनाया है। 

Lucky Baskhar: गणेश चतुर्थी पर 'लकी भास्कर' की टीम का फैंस को तोहफा, दुलकर सलमान की फिल्म का नया पोस्टर जारी
विज्ञापन


नयनतारा ने मनाया जश्न

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के 'चलेया' गाने की एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में नयनतारा रोमांटिक पोज में किंग खान के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जवान के एक साल पूरे।" फिल्म चलेया गाना दर्शकों को खूब पसंद आया था। इसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया था। 



इन सितारों ने निभाई थी खास भूमिकाएं

फिल्म जवान की बात करें तो इसका निर्देशक एटली ने किया था। यह पहला मौका था जब उन्होंने किसी बॉलीवुड फिल्म का निर्देशन किया था। इस फिल्म में किंग खान और नयनतारा के अलावा दीपिका पादुकोण , विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, रिधि डोगरा और सुनील ग्रोवर नजर आए थे। 

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर मचा था तहलका

रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। इसे देखने के लिए लोगों की लंबी कतारें सिनेमाघरों के बाहर नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 640.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के हिंदी संस्करण ने ही टिकट खिड़की पर 582.31 करोड़ रुपये बटोर डाले थे। 


इन फिल्मों में नजर आएंगी नयनतारा

वर्क फ्रंट की बात करें तो नयनतारा जल्द ही आर माधवन और सिद्धार्थ के साथ टेस्ट में स्क्रीन साझा करते हुए नजर आने वाली हैं। एस शशिकांत ने इस फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है। इसके अलावा वह मलयालम फिल्म डियर स्टूडेंट्स में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ निविन पॉली भी होंगे। साल 2019 के बाद यह दोनों की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। 

Anupamaa: 'अनुपमा' के सेट पर बप्पा का हुआ स्वागत, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर कलाकारों ने की आरती
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें