राजकुमार संतोशी की आगामी फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से निर्देशक निर्देशन की दुनिया में नौ साल बाद वापसी करने जा रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी नौ साल के ब्रेक के बाद अपनी आने वाली फिल्म 'गांधी-गोडसे एक युद्ध' के साथ निर्देशन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। भारतीय सिनेमा में लीक से हटकर फिल्मों के अपने योगदान के लिए लोकप्रिय निर्देशक महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की विचारधाराओं पर आधारित एक और अभूतपूर्व फिल्म सबके सामने पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। निर्देशक ने बीते दिन अपनी आगामी फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है।
रिलीज किए गए वीडियो में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के बीच विचारधाराओं के युद्ध को दिखाया गया है, जिससे फिल्म देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता का स्तर बढ़ रहा है। महात्मा गांधी की भूमिका बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता दीपक अंतानी ने निभाई है, जबकि चिन्मय मंडलेकर फिल्म में नाथूराम गोडसे के किरदार में नजर आ रहे हैं। वीडियो में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सहित इतिहास के अन्य प्रमुख पात्रों की झलक भी दिखाई दे रही है।
Kantara 2: 'कांतारा 2' पर लगी मुहर! ऋषभ शेट्टी की फिल्म के मेकर्स ने सीक्वल पर दिया बड़ा बयान
'गांधी गोडसे एक युद्ध' असगर वजाहत और राजकुमार संतोषी द्वारा लिखित है। संतोषी प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म पीवीआर पिक्चर्स द्वारा रिलीज की जा रही है। इस फिल्म में ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान ने म्यूजिक दिया है। रिलीज डेट की बात करें तो 'गांधी गोडसे एक युद्ध' 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Sushant Singh Rajput: सुशांत की बहन ने लगाई CBI जांच की गुहार, कूपर हॉस्पिटल के कर्मचारी के लिए मांगी सुरक्षा