फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: पैपराजी ने रश्मिका पर किया ऐसा कमेंट, शरमा गईं अभिनेत्री, वीडियो वायरल

Tue, 27 Dec 2022 09:00 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पपराजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में रश्मिका मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री ने पूछा कि क्या आप सोते नहीं हैएक फोटोग्राफर ने जवाब दिया कि वे सोते हैं और यहां भी आते हैं। 

 
विज्ञापन
Rashmika Mandanna - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस दौरान पपराजी रश्मिका की तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। रश्मिका ने पपराजी से पूछा कि क्या वे सोते नहीं है? इसके बाद पपराजी ने रश्मिका की तारीफ करते हुए उन्हें ब्यूटीफुल कहा। 

विज्ञापन


रश्मिका ने पूछा- क्या आप सोते नहीं?
पपराजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में रश्मिका को मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते देखा गया। फ्लाइट से सफर के लिए उन्होंने काले रंग की टी शर्ट के साथ ऑफ व्हाइट शर्ट पहनी थी। साथ ही, मास्क भी लगाया था। इसके अलावा अभिनेत्री ने काले रंग का स्लिंग बैग कैरी किया था। पपराजी के कहने पर अभिनेत्री पोज देती हैं। साथ ही, पूछती हैं कि क्या आप सोते नहीं हैं? इस पर एक फोटोग्राफर ने जवाब दिया कि वे सोते हैं और यहां आते हैं। वहीं, दूसरे ने कहा कि हम मॉर्निंग वाले हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अभी उठकर आई हैं और आपको पहले ही देख चुकी हूं। फोटो क्लिक करते समय पपराजी लगातार उनसे बातें करते रहे। इसी बीच एक फोटोग्राफर ने कहा कि आप वाकई बहुत सुंदर हो। अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए धन्यवाद दिया और सभी को अलविदा कहा। 

यह भी पढ़ें- Sun Cinema : अनवर हुसैन ने भोपाल रियासत की नौकरी छोड़ शुरू की थी अदाकारी,नरगिस से था खास रिश्ता
विज्ञापन


फैंस ने किए कमेंट्स
पपराजी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो पर तमाम फैंस ने कमेंट्स किए। किसी ने रश्मिका के लिए कहा कि बेचारी की नींद भी पूरी नहीं हुई। एक अन्य यूजर ने कहा कि रश्मिका बेहद प्यारी और सिंपल लड़की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Mission Majnu: सिद्धार्थ को दादा से मिले देश प्रेम के पहले सबक, ‘पठान’ से पहले धमाके को तैयार एजेंट ‘मजनू’

कई फिल्मों हैं लाइनअप
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फिल्म गुडबाय से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता जैसे बड़े कलाकार थे। इसके अलावा अभिषेक खान, एली अवराम, सुनील ग्रोवर आदि ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। रश्मिका इससे पहले सीता रामम फिल्म में नजर आई थीं। अभिनेत्री की आने वाली फिल्मों में मिशन मजनू शामिल है, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह रणबीर कपूर के साथ एनिमल और विजय के साथ वारिसु में काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें