अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म तन्वी द ग्रेट को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में गेम ऑफ थ्रोंस के अभिनेता इयान ग्लेन भी नजर आने वाले हैं।
हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर लंबे समय बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। 22 साल के बाद वह बतौर निर्देशक तन्वी- द ग्रेट बना रहे हैं। इस फिल्म का एलान उन्होंने अपने 69वें जन्मदिन पर किया था। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
अनुपम की फिल्म में दिखेंगे इयान
एक रिपोर्ट के अनुसार कि गेम ऑफ थ्रोन्स में जोरा मोरमोंट की भूमिका के लिए जाने जाने वाले इयान ग्लेन को आगामी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने मुंबई में कलाकारों और क्रू के साथ काम भी शुरू कर दिया है। यह पहला मौका नहीं है जब दोनों कलाकार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले अनुपम ब्रिटिश टीवी सीरीज मिसेज विल्सन में इयान के साथ काम कर चुके हैं।
फिल्म से जुड़े हैं कई मशहूर नाम
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के कहा, "फिल्म में ग्लेन का किरदार काफी महत्वपूर्ण है। अनुपम खेर ने अपनी टीम में सभी मशहूर लोगों को शामिल किया है। फिल्म में ऑस्कर विजेता एमएम कीरवाणी संगीत देंगे। वहीं, ऑस्कर विजेता रेसुल पुकुटी फिल्म के,साउंड डिजाइनर हैं।" सूत्र ने आगे कहा कि इयान ग्लेन के आने से फिल्म की टीम का और भी उत्साह बढ़ गया है।
Vidaamuyarchi: अजित की 'विदामुयार्ची' का नया पोस्टर जारी, दिखी गणेश सरवनन और दशरथी नरसिम्हन की पहली झलक