दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री मंगलवार की शाम बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। दरअसल, वह रणवीर सिंह के माता-पिता और बहन के साथ फैमिली डिनर के लिए बाहर निकली थीं। ओवरसाइज्ड ब्लैक ब्लेजर और मैचिंग वाइड-लेग्ड ट्राउजर में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। लहराते बाल दीपिका की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।