फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजराज राव ने की कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की तारीफ, शेयर किया पोस्ट; लिखा- 'वह हर किरदार को...'

Sun, 15 Mar 2026 05:32 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gajraj Rao Post On Sunil Grover: बॉलीवुड अभिनेता गजराज राव ने खुद को कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का फैन बताया है। उन्होंने सुनील के अभिनय की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
गजराज राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर सुनील ग्रोवर बतौर कई किरदारों को निभाते नजर आते हैं। सुनील ग्रोवर की कादर खान वाली मिमिक्री की खूब तारीफ हो रही है। उनकी इसी कला पर गजराज राव उनके फैन बन गए हैं। गजराज ने मशहूर हस्तियों के रूप में ढलने की ग्रोवर की अनूठी प्रतिभा की प्रशंसा की है।

विज्ञापन

गजराज राव का पोस्ट
'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के नए एपिसोड में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने मशहूर अभिनेता कादर खान का किरदार बहुत शानदार तरीके से निभाया। उनका अभिनय इतना असली लगा कि स्टूडियो में मौजूद लोग और टीवी देखने वाले दर्शक हैरान रह गए। सबको लगा जैसे असली कादर खान मंच पर आ गए हों। अभिनेता गजराज राव भी सुनील के इस कमाल से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सुनील की जमकर तारीफ की। गजराज ने लिखा कि वह सुनील ग्रोवर के बड़े फैन हैं। सुनील जो भी करते हैं, वो दिल को छू जाता है।'

गजराज ने सुनील के किरदारों की तारीफ की
गजराज ने कपिल के शो पर सुनील के द्वारा निभाए गए हर एक किरदार की तारीफ करते हुए लिखा, 'जब सुनील कपिल देव बनते हैं, तो कपिल देव खुद उन्हें देखते रह जाते हैं। सलमान खान का रूप धारण करते हैं, तो सलमान जैसे दिखने लगते हैं। आमिर खान, दारा सिंह, सिद्धू, एसएस राजामौली- वह सब कुछ बन जाते हैं।

कादर खान के किरदार का किया जिक्र 
गजराज ने आगे लिखा, 'जब कल के एपिसोड में सुनीर दिग्गज अभिनेता कादर खान बनकर आए तो लगा साक्षात कादर खान सामने हैं। सुनील सिर्फ नकल नहीं करते, बल्कि उस शख्स की आत्मा में उतर जाते हैं। उनकी बोली, हाव-भाव सब कुछ बिल्कुल सही पकड़ लेते हैं। गजराज ने उन्हें इस समय का सबसे बड़ा बहरूपिया बताया।'
विज्ञापन

गजराज ने की कपिल के शो की तारीफ
अभिनेता गजराज राव ने कपिल के शो और उनकी पूरी टीम की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा कपिल शर्मा, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राइटर्स, मेकअप-कॉस्ट्यूम टीम, निर्देशक और अर्चना जी-सिद्धू सभी को सलाम। गजराज ने यह भी लिखा कि सबकी मेहनत से ही ये जादू हो पाया है।

यह भी पढ़ें: चेक बाउंस केस के बाद प्रियदर्शन ने किया राजपाल यादव का सपोर्ट, बताया अभिनेता को मासूम; बोले- 'जाल में फंस...'
iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/hePSzF10Xro?si=_QiERwLF0dKW4bRL" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen>
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें