तुम मुझसे शादी करोगी
पुलकित ने कभी मुझसे यह नहीं पूछा कि ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ यह हमेशा एक स्टेटमेंट था। उन्होंने कहा था, ‘तुम मुझसे शादी करोगी।’ शायद अंदर से हम दोनों हमेशा से जानते थे।
हम आखिरकार पति-पत्नी बन गए
शायद हमारी जिंदगी का सबसे भावुक और खास पल! हम आखिरकार पति-पत्नी बन गए। यकीन मानिए, इससे बेहतर एहसास कोई नहीं होता। किसी का होना और किसी से जुड़ जाना। यह हमारे साथ हुई सबसे खूबसूरत चीज है।
आई लव यू
वो पल जब हमने पहली बार ‘आई लव यू’ कहा था।
पुलकित की तरफ से सबसे खास गिफ्ट
जब मैं दुल्हन बनकर घर आई, तो मुझे बहुत सारा प्यार और कई गिफ्ट मिले… लेकिन सबसे खास गिफ्ट पुलकित की तरफ से था। एक चार्म ब्रेसलेट, जो उनके परिवार की महिलाओं के गहनों के छोटे-छोटे हिस्सों से बनाया गया था।
उनकी मां, नानी, दादी और बहनों के गहनों से। उनके परिवार की विरासत का एक छोटा सा हिस्सा, जो मेरी कलाई पर है। यह मेरे लिए अब तक का सबसे खास तोहफा है।
कभी भी गुस्से में सोने नहीं जाएंगे
हमारी पहली लड़ाई हुई और हमने रिकॉर्ड समय में उसे सुलझा भी लिया। हमने अपने ईगो को एक तरफ रख दिया और वादा किया कि कभी भी गुस्से में सोने नहीं जाएंगे।
यहीं से हमारी सारी ‘पागलपंती’ शुरू हुई
यहीं से हमारी सारी ‘पागलपंती’ शुरू हुई। पहले को-स्टार के तौर पर डांस किया और फिर पति-पत्नी के रूप में। सच में, जिंदगी ने पूरा एक चक्कर लगा लिया।
बस एक बार पुलकित को देखो
क्योंकि ये बहुत क्यूट है। बस एक बार पुलकित को देखो।
कृति और पुलकित के बारे में
पोस्ट के आखिर में कृति ने ‘हम दोनों को 2 साल मुबारक’ लिखा। बता दें कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के बीच रोमांस 2019 में आई फिल्म 'पागलपंती' में साथ काम करते हुए शुरू हुआ था। कुछ महीनों की दोस्ती के बाद, दोनों को प्यार हो गया और वे दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। कृति और पुलकित ने मार्च 2024 में शादी की थी।