फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर, चेक बाउंस मामले में जारी हुआ था वॉरंट

Sat, 17 Jun 2023 02:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमीषा पटेल जल्द ही 'गदर 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह सनी देओल के अपोजिट दिखेंगी। हाल ही में इसका टीजर सामने आया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे।
विज्ञापन
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अभिनेत्री ने रांची के सिविल कोर्ट में आज (17 जून) सरेंडर किया है। सात अप्रैल 2023 को एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में वॉरंट जारी किया गया था। झारखंड के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने दोनों पर यह केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन

Prabhas Upcoming Film: प्रभास की नई फिल्म का नाम हो गया फाइनल? सुपरस्टार की हॉरर-कॉमेडी पर आया नया अपडेट

सरेंडर के बाद मिली जमानत
जानकारी के मुताबिक रांची सिविल जज (सीनियर डिविजन) डीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर करने के बाद 10 हजार के मुचलके पर अभिनेत्री को जमानत मिल गई। इस मामले में अब अगली सुनवाई 21 जून को होनी है, जिसमें अभिनेत्री को पेश होना है। सुनवाई के दौरान अगर वह कोर्ट में मौजूद नहीं रहती हैं तो उनका खारिज कर दिया जाएगा।
Thalapathy Vijay: 'लियो' की रिलीज से पहले विजय ने किया यह कारनामा, अपने इस अंदाज से लूटा फैंस का दिल
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
शिकायतकर्ता के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक की शूटिंग साल 2013 में शुरू हुई थी, जिसके  लिए अमीषा और उनके पार्टनर ने पैसे लिए थे। तब दोनों ने निर्माता से कहा था कि शूटिंग पूरी होने के बाद वे पूरे पैसे ब्याज समेत लौटा देंगे। हालांकि, जब उन्होंने पैसे मांगे तब यह रकम निर्माता को नहीं लौटाई गई। काफी समय के बाद दोनों की तरफ से ढाई करोड़ और 50 लाख के दो चेक दिए गए जो बाउंस हो गए। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही गदर 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह सनी देओल के अपोजिट दिखेंगी। हाल ही में इसका टीजर सामने आया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे।
Onir: समलैंगिक समुदाय के समर्थन का दिखावा करती है इंडस्ट्री, ओनिर ने किया बॉलीवुड के होमोफोबिक होने का दावा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें