फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: 'गदर 2' देखने से पहले शाहरुख खान ने सनी देओल को किया था फोन, 'तारा सिंह' ने किया बड़ा खुलासा

Tue, 29 Aug 2023 10:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नी देओल ने बताया कि गदर 2 देखने से पहले शाहरुख खान ने उन्हें फोन किया था। अभिनेता ने कहा, "उन्होंने इस फिल्म को देखने से पहले पहले फोन किया था और मुझे शुभकामनाएं दी थीं।''
विज्ञापन
सनी देओल, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है।  दर्शकों के साथ सेलेब्स भी फिल्म की खूब सराहना कर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने भी फिल्म की तारीफ की थी। फैंस से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि यह फिल्म उन्हें बहुत पसंद आई है। अब फिल्म के मुख्य कलाकार सनी देओल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

Zubeen Garg: गायक जुबिन गर्ग की मुश्किलें बढ़ीं, आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण एजेपी ने दर्ज कराई शिकायत

सनी देओल ने किया खुलासा
जूम के साथ बातचीत में सनी देओल ने बताया कि गदर 2 देखने से पहले शाहरुख खान ने उन्हें फोन किया था। अभिनेता ने कहा, "उन्होंने इस फिल्म को देखने से पहले पहले फोन किया था और मुझे शुभकामनाएं दी थीं। वह बहुत खुश थे। उन्होंने मुझसे कह कि मैं बहुत खुश हूं। आप सचमुच इसके हकदार हो और मैंने इस पर उन्हें धन्यवाद दिया था।" अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान से भी बात की थी। इतना ही नहीं, सनी देओल ने शाहरुख खान के साथ अपने पुराने मुद्दों पर भी खुलकर बात की और कहा, 'समय सब कुछ ठीक कर देता है और हम आगे बढ़ते हैं। ऐसा ही होना चाहिए।'' 
Raksha Bandhan 2023: साउथ स्टार्स के ये भाई-बहन लाइमलाइट से रहते हैं दूर, इनके बारे में यहां जानें सबकुछ
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही फिल्म
बता दें कि अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी गदर 2 साल 2001 की गदर: एक प्रेम कथा की अगली कड़ी है। फिल्म में सनी देओल के साथ, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी नजर आए हैं। वहीं, इसमें मनीष वाधवा ने विलेन का रोल निभाया है। इसके अलावा फिल्म में गौरव चोपड़ा, लव सिन्हा और सिमरत कौर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टिकट खिड़की पर अब तक इस फिल्म ने 460 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है।
Varalaxmi: एनआईए के समन जारी करने की खबरों पर वरलक्ष्मी ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें