फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: मनीष वाधवा को लोगों ने गदर 2 में काम न करने की दी थी सलाह, अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 21 Aug 2023 12:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गदर 2 ने अपनी रिलीज के सिर्फ 10 दिन में 375 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल, इस फिल्म की रफ्तार कम होने के संकेत अभी नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
मनीष वाधवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई अब तक जारी है। लंबे समय बाद सनी देओल ने कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। फिल्म में सनी के अलावा अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विलेन के रोल के लिए मनीष की जमकर तारीफ हो रही है। इस बीच अभिनेता ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा कर सबको हैरान कर दिया  है।
विज्ञापन

Bro: थिएटर के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'ब्रो', इस दिन रिलीज होगी पवन कल्याण और साईं धर्म तेज की फिल्म
 

लोगों ने दी थी यह सलाह
हाल ही में उन्होने खुलासा किया कि लोगों ने उन्हें गदर 2 में काम न करने की सलाह दी थी। उन्होंने बताया कि लोगों का कहना था कि सनी देओल, अमीषा पटेल और अनिल शर्मा मार्केट में एक्टिव नहीं हैं। इसलिए उन्हें यह फिल्म नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बॉलीवुड ठिकाना को बताया कि जब उन्हें गदर 2 ऑफर हुई तो उन्हें लगा कि कुछ अच्छा होने वाला है। हालांकि, कुछ लोगों ने उनसे कहा था, 'मनीष, तुम्हें इंतजार करना चाहिए, ऐसा मत करो। 22 साल बाद आ रही है गदर, पता नहीं क्या होगा? अनिल मार्केट में एक्टिव नहीं हैं और सनी देओल और अमीषा ने भी हाल के दिनों में कुछ नहीं किया है।' 
Shanti Priya: अक्षय की अपमानजनक टिप्पणी के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं शांति, बोलीं- उन्होंने माफी नहीं मांगी
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही गदर 2
गदर 2 ने अपनी रिलीज के सिर्फ 10 दिन में 375 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल, इस फिल्म की रफ्तार कम होने के संकेत अभी नजर नहीं आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह दूसरे हफ्ते भी एंट्री कर चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में गदर 2 केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसके साथ ही सनी देओल की फिल्म की नजर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान के लाइफटाइम कलेक्शन पर भी है। 
Dulquer Salmaan: सोनम पर 'भल्लालदेव' के कमेंट पर दुलकर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, किंग ऑफ कोठा एक्टर ने दिया जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें