फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Night Plan Trailer: वीकेंड,पार्टी और भाइयों की मस्ती, फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' का मजेदार ट्रेलर रिलीज

Tue, 22 Aug 2023 09:04 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कला' के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले इरफान खान के बेटे बाबिल खान की फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
विज्ञापन
फ्राइडे नाइट प्लान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कला' के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले इरफान खान के बेटे बाबिल खान की फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें वो दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में जूही चावला भी हैं। इस फिल्म को वत्सल नीलकंठन ने डायरेक्ट किया है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

वीकेंड, पार्टी और प्लान
ट्रेलर में दो भाइयों की जर्नी और एक वीकेंड पर उनके पार्टी प्लान के बारे में है। जब कैसे मां के घर पर ना होने का फायदा दोनों भाई उठाते हैं और पार्टी का प्लान बनाते हैं। लेकिन ये प्लान कैसे फ्लॉप हो जाता है और क्या गड़बड़ होती है ये देखना वाकई दिलचस्प होगा। फिल्म यूथ को काफी पसंद आ सकती है क्योंकि वो इससे खुद को रिलेट कर पाएंगे। खास बात ये है कि इसके लिए आपको सिनेमाघरों तक जाकर पैसे खर्च नहीं करने होंगे क्योंकि फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है जिससे आप घर बैठे ही इसे देख सकते हैं।

फ्राइडे नाइट प्लान - फोटो : सोशल मीडिया
बाबिल खान के बारे में बता दें कि वो दिवंगत एक्टर इरफान खान और स्क्रिप्ट राइटर सुतापा सिकदर के बेटे हैं। वो वेब सीरीज 'कला' में नजर आ चुके हैं और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी। इरफान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी और आइकॉनिक किरदार निभाकर हिंदी सिनेमा के इतिहास में  वो अमर हो गए।
विज्ञापन

पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए ही बाबिल ने भी एक्टर बनने का फैसला लिया। हाल ही में एक इंटरव्यू में खुद बाबिल ने रिवील किया कि कैसे उन्होंने अपनी लाइफ में स्ट्रगल किया और पिता के नाम का इस्तेमाल अपना करियर बनाने में नहीं किया। बाबिल ने कला फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया जिसमे उनके काम की तारीफ हुई। वहीं इसके अलावा वो वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: कंगना रणौत की 'इमरजेंसी' देखने के लिए उत्साहित हैं करण जौहर, 'गदर 2' की तारीफ में भी पढ़े कसीदे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें