फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश जावड़ेकर ने रिलीज किया पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का पहला पोस्टर

Sun, 09 Feb 2020 03:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Prakash Javadekar released APJ Abdul Kalam biopic first look - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) की बायोपिक का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर को सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने दिल्ली में रिलीज किया। सामने आई तस्वीरों में जावड़ेकर के अलावा फिल्म निर्देशक मधुर भंडाकर भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर को रिलीज करने के बाद केंद्रीय मंत्री जावड़केर पत्रकारों से भी रूबरू हुए।

विज्ञापन


प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो फर्श से अर्श तक पहुंचा है। इस फिल्म को को-प्रोड्यूस जगदीश दनेती, सुवर्णा पप्पू और जॉन माॉर्टिन ने किया है। ये बायोपिक सिनेमाघरों में इस साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी।' 
 

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का किरदार इस बायोपिक में अभिनेता परेश रावल निभा रहे हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने ट्वीट करके दी थी। अभिनेता ने ट्वीट किया था- 'एपीजे अब्दुल कलाम एक विनम्र शख्स थे। मैं अपने आपको भाग्यशाली समझता हूं कि उनकी बायोपिक में मैं उनका किरदार निभा रहा हूं।' 
विज्ञापन

 
 

एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में गरीब परिवार में हुआ था। उन्हें भारत का मिसाईल मैन के नाम से भी जाना जाता है। भारत उन्हीं के वैज्ञानिक नेतृत्व में 1998 में परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था। 2002 से 2007 के बीच भारत के राष्ट्रपति के पद पर आसीन रहे। फिलहाल अब वह इस दुनिया में नहीं है। कलाम साहब का निधन 2015 में मेघालय के शिलांग में हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें