फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त के बाद अब रवीना टंडन की हुई 'केजीएफ चैप्टर 2' में एंट्री

Sun, 09 Feb 2020 03:09 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
raveena tandon - फोटो : social media
विज्ञापन

अभिनेत्री रवीना टंडन कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का हिस्सा बन गई हैं। फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील के साथ उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसके जरिए इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि की गई है। रवीना से पहले अभिनेता संजय दत्त की भी इस फिल्म में एंट्री हो चुकी है। फिल्म में मुख्य किरदार में कन्नड़ सुपरस्टार यश नजर आएंगे। 'केजीएफ 1' में उनके अभिनय और लुक को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब वे बेसब्री से इसकी दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फिल्म के करीब 70 प्रतिशत भाग की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जल्द ही फिल्म के पूरे भाग की शूटिंग खत्म हो जाएगी। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। चर्चा है कि यश चाहते हैं कि फिल्म की रिलीज होने की तारीख तब बताई जाए जब फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से खत्म हो जाए। वह किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं बरतना चाहते हैं जिससे फिल्म निर्माण की प्रक्रिया पर दबाव आए हालांकि ऐसी अटकलें जरूर हैं कि यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज हो सकती है।

'केजीएफ चैप्टर 2' में यश, संजय दत्त और रवीना के साथ ही श्रीनिधि शेट्टी, अनंत नाग और मालविका अविनाश जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म पूरे भारत में कन्नड़, मलयालम, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी। 'केजीएफ' की बात करें तो यह फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी। 50-80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 243-250 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म को लेकर दर्शकों के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उस समय इस फिल्म का मुकाबला शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' और रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' से थी। बावजूद इसके फिल्म ने अपनी लागत से कहीं अधिक कमाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य नारायण ने शो में की Kiss की बात, सुनकर नेहा कक्कड़ का ये था रिएक्शन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें