फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश ओमप्रकाश मेहरा बना रहे बच्चों की फिल्म, सेट से आई तस्वीरें

Fri, 19 May 2017 02:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
राकेश ओमप्रकाश मेहरा
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस वक्त अपने अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का नाम 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' है जिसके सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन


'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' मुंबई के स्लम में रहने वाले 4 बच्चों और उनकी दोस्ती की कहानी है। निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अपने बयान में कहा, 'ये सब्जेक्ट पिछले तीन सालों से मेरे पास था। मैं दिल्ली का रहने वाला हूं और मेरी पिछली सभी फिल्में 'रंग दे बसंती', 'दिल्ली 6', 'भाग मिल्खा भाग' और 'मिर्जिया' दिल्ली में ही सेट थीं। मैं कई सालों से मुंबई में रह रहा हूं और इस शहर को अपनी नजरों के सामने बदलते हुए देखा है।'

राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने आगे कहा कि मुंबई में ऊंची-ऊंची इमारते तो बन गई हैं लेकिन अभी भी यहां कई स्लम्स हैं। इसी ने मुझे 'सलाम बॉम्बे', 'स्लमडॉग मिलिनेयर' जैसी राह पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें