सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शेफ' की शूटिंग में बिजी हैं हाल ही में फिल्म में उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। जी हां हाल ही में सेट से सैफ के दो फोटो सामने आये हैं। सोशल मीडिया पर आते ही ये फोटो वायरल हो गए। पहले फोटो में तो सैफ कुछ बनाते नजर आ रहे हैं। ये फोटो टी सीरीज ने ट्वीट किया है। वहीं दूसरे फोटो में सैफ एक बच्चे को सब्जियां दे रहे हैं।
ये फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। पहले फिल्ममेकर्स इस फिल्म को 14 जुलाई को रिलीज करने वाले थे लेकिन ऐसी करने से ये फिल्म रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जग्गी जासूस' और श्रद्धा कपूर का 'हसीना' की रिलीज से क्लैश कर रही था जिसके कारण फिल्ममेकर्स ने इसकी रिलीज को हटा कर 6 अक्टूबर कर दिया।
#Chef, starring #SaifAliKhan directed by @RajaMenon, produced by T-Series and @Abundantia_Ent, to release on 6th Oct. 2017.@ChefFilmIndia pic.twitter.com/FIumSrlMDV
— TSeries (@TSeries) June 6, 2017
Mark the date, guys! @ChefFilmIndia starring #SaifAliKhan will release on 6th October, 2017! @RajaMenon @TSeries @vikramix @BandraWestPix pic.twitter.com/tntIoUn9N9
— Abundantia (@Abundantia_Ent) June 6, 2017
फिल्म में सैफ अली खान के साथ 'रमन राघव 2.0' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शोभिता भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। सिर्फ न्यूयॉर्क में तीन दिनों की शूटिंग बची है। सैफ ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ये एक पिता और बेटे की कहानी है। एक पति-पत्नी के तलाक की कहानी है। यह फिल्म आजादी और दूसरे चांस की कहानी है। कुल मिलाकर ये फिल्म जरा हटकर है। फिल्म का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन ने किया है।