फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत बनीं झांसी की रानी, फर्स्ट लुक आया सामने

Thu, 13 Apr 2017 09:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
कंगना रनौत
विज्ञापन
इतिहास को सिल्वर स्क्रीन पर उतारने के इस दौर में कई फिल्म कलाकार ऐसी कई फिल्में बना रहें हैं जिससे लोग फिल्मों के माध्यम के इतिहास को जाने। इन ऐतिहासिक फिल्में में किरदारों के लुक को पर काफी ध्यान दिया जाता है कि वो उस लुक में फिट बैठ पा रहें हैं या नहीं। ऐसी ही एक ऐतिासिक फिल्म आने वाली है जोकि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की बायोपिक पर आधारित है। 
विज्ञापन
  फिल्म 'मनिकर्निका' में झांसी की रानी के लीड रोल में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत नजर आने वाली हैं और इस फिल्म का पहला लुक सामने आ गया है।

इसे भी पढें- धर्मेंद्र को ब‌िना बताए डायरेक्टर ने बना डाली अडल्ट मूवी, सीन देख सनी के उड़ गए थे होश

आपको बता दें कंगना रनौत का ये लुक देखने लायक है। कंगना को दर्शकों ने हर रोल में पसंद किया है लेकिन ऐसे लुक में वो पहली बार सामने आई है। 

इस लुक में वो अपने किरदार के अनुसार बिल्कुल सटीक लग रहीं हैं। फिल्म में कंगना के फर्स्ट लुक को देखकर तो आसानी से कहा जा सकता है वो इस फिल्म में एक बार फिर धमाल मचाने वाली हैं। इसे भी पढें- सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के जूते का यूं दिया जवाब, फोटो हो गई वायरल
विज्ञापन

देखें फर्स्ट लुक

फिल्म 'मनिकर्निका' का फर्स्ट लुक
आपको बता दें कंगना फिल्म में लिए काफी पसीना बहाती नजर रही हैं। अपने झांसी की रानी के रोल को पर्फेक्ट बनाने को लिए कंगना तलवारबाजी और घुड़सवारी भी सीख रहीं हैं। 
बताया जा रहा है ये फिल्म जल्द ही रिलीज होगी हालांकि अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गई है। फिल्म 'मनिकर्निका' को कृष डायरेक्ट कर रहें हैं। जानकारी के लिए बता दें कृष अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गब्बर इज बैक' बना चुके है।

इसे भी पढें- 'देव डीडी' का ट्रेलर आया सामने, देखे 'लेडी देवदास' का धमाल

बताया जा रहा है इस फिल्म को पहले केतन मेहता बनाने वाले थे लेकिन कंगना और उनके बीच बहुत सी बातों को लेकर तनातनी रहती थी इसलिए उन्हें इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

वहीं इस फिल्म की कहानी एस एस राजामौली के पिता केवी विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है, इसके साथ ही फिल्म बाहुबली की कहानी भी इन्होने ही लिखी है।   

इसे भी पढें- दबंग 3 की हीरोइन पर सलमान के भाई का बड़ा बयान, सोनाक्षी पर क्या बोले?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें