फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के फ्लॉप होने के बाद अब 'बदला' लेंगे अमिताभ बच्चन, जारी हुआ फर्स्ट लुक

Tue, 15 Jan 2019 04:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन,बदला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के फ्लॉप होने के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अब 'बदला' लेने की तैयारी में हैं। अमिताभ की आने वाली फिल्म 'बदला' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन


सुजॉय घोष ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा 8 मार्च। इस फोटो में एक शख्स काला कोट पहने हुए हैं। उसके हाथ में एक ब्रीफकेस भी है और वह एक पुल से गुजर रहा है। 'पिंक' फिल्म में अमिताभ के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी इस फिल्म में दिखाई देंगी। अमिताभ और तापसी लीड रोल में हैं। खबरे हैं कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आ सकते हैं।

इस फिल्म के जरिए शाहरुख और अमिताभ एक साथ फिर काम कर रहे हैं। इस फिल्म को शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, अजूर एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही है। 
विज्ञापन


सुजॉय और अमिताभ पहले भी साथ में काम कर चुके हैं। अमिताभ ने उनकी फिल्म अलादीन में काम किया। बच्चन ने रिभु दासगुप्ता की फिल्म 'तीन' में काम किया था, सुजॉय उसके भी प्रोड्यूसर थे। बता दें कि सुजॉय घोष की ये फिल्म 2016 में आई स्पैनिश फिल्म Contratiempo की ऑफिशियल रीमेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें