नॉवेल पुरस्कार से सम्मानित और पाकिस्तान की सोशल एक्टिविस्ट मलाला युसुफजई की जिंदगी पर बन रही फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का नाम 'गुल मकाई' है। लंबे समय से 'गुल मकाई' की तैयारी चल रही है। पिछले साल फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभा चुकी चाइल्ड एक्ट्रेस रीम शेख मलाला युसुफजई के किरदार में नजर आएंगी। बतौर लीड रोल रीम शेख की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है।
फिल्म 'गुल मकाई' का निर्देशन अमजद खान ने किया है। खबरों की मानें तो अमजद इस फिल्म के द्वारा मलाला युसुफजई की जिंदगी में हुई कई घटनाओं से लेकर उन्हें मिले नॉवेल पुरस्कार तक के सफर को दिखाएंगे। बात करें फिल्म के मोशन पोस्टर की तो इसमें रीम शेख के हाथ में एक किताब नजर आ रही है। जिसमें धूंआ निकल रहा है। वहीं पोस्टर के बैकग्राउंड में एक्टर कबीर बेदी की आवाज सुनाई दे रही है। जिसमें वह दर्शकों को मलाला युसुफजई की शख्सियत से परिचित करवा रहे हैं।
आपको बात दें कि पाकिस्तान में लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने पर तालिबानी आतंकियों ने मलाला युसुफजई को उस समय गोली मार दी जब वह दो लड़कियों के साथ थी। इसके अवाला मलाला और भी अन्य सामजिक काम करने के लिए जानी जाती हैं। खबर है कि अपनी आप बीती हो मलाला युसुफजई ने बीबीसी उर्दु में एक ब्लैक के जरिए बताया था। 'गुल मकाई' उसी ब्लॉक पर आधारित है।