'धुरंधर 2' की शूटिंग के दौरान संजय दत्त
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ड्रोन उड़ाने की परमिशन नहीं ली गई
पुलिस के मुताबिक 1 फरवरी को एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत FIR दर्ज की गई। आरोप है कि शूटिंग के एक सीन के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया, लेकिन इसके लिए जरूरी आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी।
ये खबर भी पढ़ें: 'चूना लगा दिया..', धुरंधर 2 का टीजर देख निराश हुए फैंस, बोले- टीजर बोलकर पहले पार्ट के क्रेडिट सीन दिखा दिए
फिल्म में संजय दत्त चौधरी असलम के किरदार में नजर आ रहे हैं
- फोटो : X
फिल्म की शूटिंग में मौजूद थे संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त समेत फिल्म ‘धुरंधर 2’ की टीम शूटिंग के लिए उस दिन मौके पर मौजूद थी। फोर्ट इलाके को सीन की जरूरत के अनुसार अलग लुक दिया गया था। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग चल रही है, इसमें संजय दत्त हाथ में बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं। फिल्म में उन्होंने एसपी चौधरी असलम का रोल किया है, जो ल्यारी के गैंगस्टर को मारते हैं।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मंगलवार को मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज किया। हालांकि, यह ज्यादातर फैंस को पसंद नहीं आया। फैंस का कहना है कि इस टीजर में कुछ नया नहीं है। इसमें जो कुछ भी दिखाया गया वो उसे पहली फिल्म के एंड क्रेडिट सीन में देख ही चुके थे।