फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sahil Khan: मुश्किल में फंसे अभिनेता साहिल खान, महिला को धमकी देने और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एफआईआर दर्ज

Wed, 19 Apr 2023 07:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साहिल खान अब तक कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। स्टाइल, एक्सक्यूज मी, अलादीन और रामा: द सेवियर उनकी प्रमुख फिल्में हैं।
विज्ञापन
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता साहिल खान मुश्किलों में घिरते नजर आ रह हैं। उन पर एक महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट करने और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। एक्टर पर महिला को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Ayushmann is Back: ‘रातां कालियां’ में सुनाई देगी आयुष्मान खुराना की आवाज, जानिए सब कुछ इस गाने के बारे में
विज्ञापन

अभिनेता पर महिला ने लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक अभिनेता पर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। इस बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओशिवारा उपनगर की रहने वाली शिकायतकर्ता के अनुसार, उसका फरवरी 2023 में एक जिम में पैसों को लेकर एक महिला से झगड़ा हुआ था। आरोपी महिला और साहिल खान ने शिकायतकर्ता के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे धमकी दी।

यह भी पढ़ें- Irrfan Khan: फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' का ट्रेलर आउट, आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखेंगे दिवंगत स्टार
पुलिस अधिकारी ने कही यह बात

अधिकारी ने मंगलवार को दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी युगल ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट भी अपलोड किए, जिसके बाद ओशिवारा पुलिस स्टेशन में महिला की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Mani Ratnam: मणिरत्नम ने हिंदी सिनेमा को दी सलाह? बोले- खुद को बॉलीवुड कहना बंद करना चाहिए
विज्ञापन

इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर

अधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी महिला का शिकायतकर्ता के पति के साथ संबंध था और उसने उसके खिलाफ एक पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कराया था। बता दें कि साहिल खान अब तक कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। स्टाइल, एक्सक्यूज मी, अलादीन और रामा: द सेवियर उनकी प्रमुख फिल्में हैं। फिलहाल अभिनेता काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं और अपना बिजनेस संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें