फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर कुमार सानू के खिलाफ दर्ज हुई FIR, देर रात तक गाना गाने के कारण लोगों ने किया केस

Tue, 04 Sep 2018 02:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kumar Sanu
विज्ञापन
मेलडी किंग कुमार सानू अपने गानों के लिए आज भी मशहूर हैं। कुमार सानू के गाने आज भी आशिकों के दिल का इलाज करते हैं। पिछले कई सालों से खबरों से गायब कुमार सानू के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दरअसल, कुमार सानू यहां के मुजफ्फरपुर जिले में एक म्यूजिकल प्रोग्राम करने पहुंचे थे। शो में देर रात तक लाउडस्पीकर बजाने के आरोप में कुमार सानू और ऑर्गनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले शो बंद कराया और इसके बाद शिकायत दर्ज की।
 

kumar sanu
शिकायत के आधार पर कुमार सानू और कार्यक्रम के आयोजक अंकित कुमार सहित कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसी को लेकर मिठनपुरा थाना अध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, फिलहाल कुमार सानू की ओर मामले पर कोई बयान नहीं आया है।

ध्वनि प्रदूषण कानून, 2000 जो पर्यावरण (संरक्षण) कानून, 1986 के तहत आता है। इसके मुताबिक, लाउडस्पीकर्स और सार्वजनिक स्थलों पर बजने वाले यंत्रों को मनमाने अंदाज में बजाना कानूनन अपराध है। लाउडस्पीकर या सार्वजनिक स्थलों पर यंत्र रात में नहीं बजाए जा सकते। रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक इन्हें बजाने पर रोक है।
विज्ञापन

बता दें अभी हाल ही में कुमार सानू ने खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने साल 2001 में एक बेटी को गोद लिया था। उन्होंने कहा कि वो यह बात किसी को नहीं बताना चाहते थे क्योंकि उन्हें डर था कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे। उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता था कि वह इन सब चीजों पर कैसा रिएक्ट करेंगे। लेकिन अब ये सभी जानते हैं। शेनन पर मुझे गर्व है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह मेरी रियल बेटी है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें