अविनाश दास
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो अपराध शाखा के अधिकारियों को सोशल मीडिया पर 17 मार्च की एक पोस्ट मिली, जिसमें फिल्म निर्देशक अविनाश दास ने एक कथित अश्लील तस्वीर साझा की, जिसमें एक महिला को तिरंगे के रंग से रंगा गया था। इसके अलावा फिल्म मेकर ने 8 मई को गृह मंत्री अमित शाह के साथ झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की पांच साल पुरानी तस्वीर भी साझा की थी।