अनुपम खेर
अनुपम खेर ने भारत की जीत पर एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में अनुपम भारत की जीत पर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'भारत माता की जय!'
अजय देवगन बोले- तनकर खड़े हैं
अभिनेता अजय देवगन ने भारत की जीत पर बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ‘तनकर खड़े हैं। हर बार जोरदार प्रहार किया। टीम इंडिया को हर कदम पर सलाम।’
सिद्धार्थ बोले- अनबीटेन चैम्पियन
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भारत को जीत की बधाई देते हुए लिखा, ‘क्या मैच हुआ है आज? भारत ने धैर्य, जज्बा दिखाया और दिल जीत लिया। बिना एक भी मैच हारे भारत ‘अनबीटेन चैम्पियन’ है। आपने हमें गर्व करने का मौका दिया है।’
मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारूकी ने भारत की जीत पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिकेट मैच का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ मुनव्वर ने एक इमोजी बनाया जो खुशी से डांस करता दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट के साथ मुनव्वर ने लिखा, 'Tikaaal...' @indiancricketteam
आर जे महवश
आर जे महवश ने भारत की जीत पर इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक वीडियो है, जिसमें सभी भारत की जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ आर जे महवश ने लिखा, 'इंडियन क्रिकेट टीम बहुत खूबसूरत...'
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने भारत-पाकिस्तान मैच की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारी युवा टीम शानदार है। उन्होंने पूरे जुनून और आत्मविश्वास के साथ खेला। इन युवा खिलाड़ियों ने खेल को और भी सुंदर बनाया। नीली जर्सी वाली टीम को बधाई। भारत को बधाई। क्या कमाल का टूर्नामेंट खेला। #IndiaChampionsAsiaCup2023 #AsiaCup2025'
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने पैपराजी संग काटा कैक, आलिया ने दी जन्मदिन की बधाई, राहा ने पापा को दिया सरप्राइज