सिनेमा जगत के लिए सोमवार का दिन काफी खास रहा। रविवार को सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसमें अब पुलिस ने एक्शन मोड ले लिया है और इस खबर पर अपडेट सामने आने शुरू हो गए हैं। इसके अलावा, आज बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेद्र की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी, जिस पर भी अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी मिलने के बाद से ही मुंबई पुलिस एक्शन मोड में है। रविवार को सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें अभिनेता का हाल सिंगर सिद्धू मूसेवाला जैसे कर देने की धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस ने अभिनेता के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' की सुरक्षा को बढ़ा दिया है और अब पुलिस ने इस मामले पर सलमान खान का बयान भी दर्ज कर लिया है।
हाल ही में, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करने की खबर सामने आई थी। दावा किया गया था कि अभिनेता की तबीयत खराब हो गई है। अभिनेता की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसक चिंता में पढ़ गए थे। लेकिन इन खबरों के बीच अब धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह पूरी तरह ठीक हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र एक गाना सुना रहे हैं और फिर वह कहते हैं, 'मैं चुप हूं बीमार नहीं।' सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
चंडीगढ़ में बॉलीवुड सिंगर केके की लाइव परफॉर्मेंस
- फोटो : अमर उजाला
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने वकील रविशंकर चटर्जी को गायक केके की मौत की सीबीआई जांच की मांग करते हुए एक जनहित याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है। बता दें कि कोलकाता में आयोजित कॉन्सर्ट में लाइव परफॉर्म करने के बाद केके की मौत हो गई थी। खबरों के मुताबिक गायक केके की मौत की आगे की जांच एक स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक दूसरी जनहित याचिका भी दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनके अंतिम संगीत कार्यक्रम में कुप्रबंधन हुआ था।
हिंदी फिल्में बनाने वाले निर्माताओं को शायद बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का नया मंत्र हाथ लग गया है। वैसे देखा जाए तो ये मंत्र नया नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के दबदबे की नई निशानी है। हर बड़ी फिल्म से पहले सिनेमाघरों के टिकटों के दाम बेतहाशा बढ़ाने के चलन को कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से टी सीरीज ने बंद किया। और, अब टी सीरीज से अलग होने के बाद अपना खुद का स्टूडियो खोल चुके निर्माता विनोद भानुशाली ने इससे दो कदम और आगे जाने का फैसला किया है। उनके स्टूडियो की पहली फिल्म ‘जनहित में जारी’ के टिकट पहले दिन सिर्फ सौ रुपये रखे गए हैं। विनोद के मुताबिक इसका मकसद फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाना है ताकि आज के लिए जरूरी एक सही बात लोगों तक मनोरंजक तरीके से पहुंच पाए।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज कलाकार सुनील दत्त अपने बेहतरीन अभिनय के लिए आज भी याद किए जाते हैं। कई हिट- सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके सुनील दत्त का आज यानी छह जून को जन्म दिवस है। अभिनेता की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच अभिनेता सुनील दत्त ने भी इस खास मौके पर अपने पिता को याद किया। अपने पिता को याद करते हुए संजय ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है।
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सबसे प्यारे सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और प्यार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उनके प्यार और अंडरस्टैंडिंग का पता उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स को देखकर कोई भी लगा सकता है। हाल ही में, एक टॉक शो के दौरान, निक जोनस ने खुलासा किया कि वह बॉलीवुड डांस बखूबी जानते हैं और उन्हें यह करना सबसे आसान भी लगता है। निक का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल होते वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कुछ समय पहले सात फेरों के बंधन में बंधे है और तब से ही यह स्टार कपल लगातार लाइमलाइट में है। दोनों की शादी को लेकर भी फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट थी। कपूर और भट्ट परिवार की इस चर्चित जोड़ी ने खुद मीडिया के सामने आकर फैंस को खुशखबरी दी थी। हालांकि दोनों अपने काम की वजह से हनीमून पर नहीं जा पाए थे और अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो गए। अब आलिया भट्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हनीमून के सवाल पर बेबाक जवाब देती नजर आ रही हैं।
मनोरंजन जगत के मशहूर गायक मीका सिंह इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सिंगर नेशनल टीवी पर अपनी दुल्हनिया की खोज शुरू करने वाले हैं। दरअसल, मीका सिंह जल्द ही अपने स्वयंवर का आगाज करने वाले हैं। इस स्वयंवर के जरिए मीका अपने जीवनसाथी के तलाश करेंगे। इस स्वयंवर की जानकारी सामने आते ही देशभर से लड़कियों के प्रपोजल सामने आने लगे हैं। हालांकि, अभी तक इस शो में शामिल होने वाली लड़कियों के नाम तय नहीं हुए हैं।
टीवी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले और मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन जल्द ही टेलीविजन स्क्रीन्स पर दस्तक देने वाला है। इसके फैंस इस शो का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि शो में कई हस्तियां प्रतियोगी के रूप में भाग लेंगी और कई स्टंट करती भी नजर आएंगी। शो के होस्ट और बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी पूरी टीम के साथ शूटिंग के लिए केप टाउन पहुंच चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद रोहित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कभी अंकिता लोखंडे से सफाई मांगी गई तो कभी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। इस दौरान वह कई बार टूटीं। उन्होंने कई मौकों पर सफाई भी पेश की। लेकिन वह हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर बनी रहीं। हालांकि अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा कभी नहीं किया कि इन पूरे मामले में उनके पति और सुशांत के दोस्त विक्की जैन का क्या रिएक्शन रहा। वहीं अब अभिनेत्री ने पहली बार इस पर खुलकर बात की है।