फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड में एक ही नाम से बनीं दो फिल्में, पहली हुई हिट और दूसरी का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

Thu, 22 Jun 2023 12:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों रीमेक का चलन है। कई फिल्मों की कहानी कॉपी होती हैं तो कई फिल्मों के नाम कॉपी होते हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में हैं, जो पुरानी फिल्मों की रिमेक हैं तो वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनकी कहानी तो अलग है, लेकिन नाम एक है। आज इस खबर में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक ही नाम से दो बार बनी हैं, लेकिन पहली फिल्म के मुकाबले दूसरी फिल्म दर्शकों के दिल में खास जगह नहीं बना पाई और बॉक्स ऑफिस पर कुछ फ्लॉप हो गईं तो कुछ एवरेज कमाई ही कर पाईं। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
कुली नंबर वन - फोटो : Social media
कुली नंबर वन
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'कुली नंबर वन' की। साल 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म 'कुली नंबर वन' दर्शकों को खूब पसंद आई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। वहीं, साल 2020 में आई वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर वन', जो गोविंदा की फिल्म का रिमेक थी, उसने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाया। दर्शकों ने वरुण धवन की 'कुली नंबर वन' को नकार दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
जुड़वा - फोटो : Social media
जुड़वा
इस लिस्ट में अगली फिल्म भी वरुण धवन की ही है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म का रीमेक बनाया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'जुड़वा' की। साल 1997 में सलमान खान की 'जुड़वा' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हुई। वहीं साल 2017 में आई वरुण धवन की 'जुड़वा' बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई।

4 of 5
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई - फोटो : Social media
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई
इस लिस्ट में फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' भी शामिल है, जो अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर आधारित है। साल 2010 में आई इमरान हाशमी, अजय देवगन और कंगना रणौत की फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' ने पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं साल 2013 में आई 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' के जरिए अक्षय कुमार और इमरान खान फैंस के दिल पर खास जादू नहीं चला पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जंजीर - फोटो : Social media
जंजीर
इस लिस्ट में फिल्म 'जंजीर' भी शामिल है। साल 1973 में रिलीज हुई हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'जंजीर' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के जरिए बिग बी इंडस्ट्री में सुपरस्टार के रूप में उभरे थे। वहीं, साल 2013 में इस फिल्म का रीमेक बना, जो अपूर्व लाखिया ने बनाया था। फिल्म में मुख्य किरदार साउथ सुपरस्टार राम चरण ने निभाया था। राम चरण की फिल्म 'जंजीर' अमिताभ बच्चन की फिल्म जितनी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें