फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय गुप्ता का निधन: बॉलीवुड में शोक की लहर, सोनू सूद से मनोज बाजपेयी तक कई सितारे पहुंचे घर; भावुक हुए रोनित

Sat, 31 Oct 2026 06:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का शनिवार सुबह निधन हो गया। 
  • उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
  • संजय गुप्ता के निधन के बाद कई सितारों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। 
विज्ञापन
संजय को याद कर भावुक हुए सितारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय गुप्ता को अंतिम विदाई देने के लिए फिल्म जगत से जुड़े कई सितारे उनके मुंबई स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान अभिनेता फरदीन खान, रोनित रॉय, रोहित रॉय और गुलशन ग्रोवर नजर आए। इनके अलावा फिल्ममेकर राकेश रोशन, निर्देशक मिलाप जावेरी, अभिनेता सुधांशु पांडे और अशोक पंडित भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन


रोनित रॉय और मिलाप जावेरी हुए भावुक  
संजय गुप्ता के निधन से उनके करीबी काफी दुखी नजर आए। खासतौर पर रोनित रॉय और मिलाप जावेरी इस दौरान भावुक हो गए। दोनों की आंखों में आंसू नजर आए। बता दें कि संजय गुप्ता ने 'कांटे' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

जावेद जाफरी
अभिनेता जावेद जाफरी दिग्गज फिल्ममेकर संजय गुप्ता को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
विज्ञापन

सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद भी निर्देशक संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। इस दुख की घड़ी में उन्होंने परिवार और करीबियों के प्रति संवेदनाएं जताईं।  

मनोज बाजपेयी
बेहद भावुक दिखे मनोज बाजपेयी, दोस्त को दी आखिरी विदाई।


हर्षवर्धन राणे
अभिनेता हर्षवर्धन राणे भी दिवंगत संजय गुप्ता के घर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
Trending Videos

संजय गुप्ता का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे हुआ संजय गुप्ता का निधन?
मुंबई पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता का निधन शुक्रवार देर रात हुआ। वह वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके में रहते थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह घर के अंदर अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। इस दौरान उनके सिर में चोट लगी, जिससे खून बहने लगा और उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता अपने बंगले में पत्नी, दो बच्चों और एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे। हादसे के समय घर के सभी लोग सो रहे थे, इसलिए घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली। परिवार ने इस मामले में किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

इन फिल्मों के लिए जाने जाते थे संजय गुप्ता
  • संजय गुप्ता हिंदी सिनेमा में अपनी एक्शन और क्राइम फिल्मों के लिए खास पहचान रखते थे।
  • 'कांटे' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हैं।
  • इसके अलावा उन्होंने 'शूटआउट एट वडाला', 'काबिल' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया था।
  • 'मुंबई सागा' में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
  • निर्देशक के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म 'द मिरांडा ब्रदर्स' थी, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी।
  • वहीं, बतौर निर्माता उनकी फिल्म 'विस्फोट' भी चर्चा में रही, जिसमें फरदीन खान और रितेश देशमुख ने काम किया था।

ये भी पढ़ें- संजय गुप्ता का निधन: 2047 के लिए योजना बना रहे थे निर्माता, 'कांटे' के बाद जिंदगी को क्यों मानने लगे थे बोनस?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें