फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhu Mantena: फिल्ममेकर मधु मंटेना ने तोड़ दी समाज की रीत, शादी के बाद पत्नी इरा त्रिवेदी का अपनाया सरनेम

Fri, 16 Jun 2023 11:07 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्ममेकर मधु मंटेना ने कुछ दिनों पहले इरा त्रिवेदी से शादी की और बाद में मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी भी रखी। शादी के बाद अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर मधु मंटेना त्रिवेदी कर लिया है।

विज्ञापन
मधु मंटेना, इरा त्रिवेदी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता मधु मंटेना 11 जून, रविवार को अपनी लेडी लव इरा त्रिवेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों की मौजूदगी में इन्होंने साथ फेरे लिए। आमिर खान से लेकर अनुपम खेर तक कई बड़ी फिल्मी हस्तियां भी शादी में शामिल हुए थे। ईरा त्रिवेदी से शादी के बाद मधु ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल दिया है। उन्होंने अपने नाम के साथ इरा का सरनेम जोड़ दिया है। उन्होंने मधु मंटेना से बदलकर मधु मंटेना त्रिवेदी कर दिया है। हालांकि इरा ने अपना नाम नहीं बदला है, वह पहले जैसा ही है।

विज्ञापन

इरा त्रिवेदी ने साझा की तस्वीरें
इरा त्रिवेदी ने शादी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं अब पूरी हो गई हूं।' इसमें आई और एम राजधानियों में इरा और मधु के नामों का प्रतीक हैं। वायरल पिक्चर्स में जोड़ा गुलाबी और सफेद रंग के फूलों की माला का आदान-प्रदान करता नजर आया।

इरा त्रिवेदी-मधु मंटेना - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मधु ने इंस्टाग्राम पर मालदीव में अपने हनीमून की तस्वीरें भी शेयर कीं। एक पोस्ट में उन्होंने स्विमवियर में इरा की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'अब मुझे कहना है कि मेरी पत्नी मालदीव जितनी सुंदर है।' एक दूसरे पोस्ट में मधु ने लिखा, 'मैं सिर्फ अपनी पत्नी को लेकर शो ऑफ कर रहा हूं।' इरा तस्वीरों में पावर योग शीर्षासन करते हुए दिखाई दे रही हैं।
 
विज्ञापन

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे मधु मंटेना
मधु मंटेना की पहली शादी फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से हुई थी। मधु और मसाबा वर्ष 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, चार साल बाद ही दोनों ने अलगाव का फैसला कर अपनी राहें अलग कर लीं। इस वर्ष जनवरी में, मसाबा ने 'बॉम्बे वेलवेट' फेम एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ शादी की, जो अदिति राव हैदरी के एक्स-हसबैंड हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव से परेशान हैं तापसी? एक्ट्रेस ने किया इंडस्ट्री के गुट का खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें