फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avinash Das: गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, हिरासत में लिए गए डायरेक्टर अविनाश दास

Tue, 19 Jul 2022 04:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अविनाश दास के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है। अविनाश दास पर राष्ट्र ध्वज के अपमान का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
अविनाश दास - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता अविनाश दास को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुंबई से हिरासत में लिया है। इस बात की जानकारी खुद डीसीपी क्राइम ब्रांच चैतन्या मांडलिक ने दी है। सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट शेयर करने के बाद उन पर यह कार्रवाई की गई है। अविनाश पर आरोप है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से विवादित पोस्ट शेयर किया था जिस पर कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया था। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें अहमदाबाद ला रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने कही ये बात
शहर के क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त डी पी चुडासमा ने इस बारे में बताया, 'हमने अविनाश दास को मंगलवार को मुंबई से हिरासत में लिया है। हमारी टीम उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अहमदाबाद ला रही है।' अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 469 (जालसाजी) के साथ-साथ राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की थी। 
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
दरअसल, अविनाश दास के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है। अविनाश दास पर राष्ट्र ध्वज के अपमान का मामला भी दर्ज है। इस केस के खिलाफ हाल ही में निर्माता ने अग्रिम याचिका दाखिल की थी लेकिन सेशन कोर्ट ने उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने गुजरात हाई कोर्ट का रुख किया लेकिन उच्च न्यायालय ने भी उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से ही उनके उपर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें