फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखा 'जिला गाजियाबाद' का ट्रेलर, रिलीज डेट तय नहीं

Mon, 14 Jan 2013 10:58 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग वजहों से टलती आ रही फिल्म 'जिला गाजियाबाद' की रिलीज डेट अभी भी तय नहीं हुई है। इस फिल्म को पिछले साल अगस्त में ही रिलीज होना था पर यह फिल्म अगस्त तो छोड़िए उसके 6 महीने बाद भी रिलीज नहीं हो पाई है। बॉलीवुड गलियारों में यह चर्चाएं थीं कि इस फिल्म की विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' के साथ 11 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


इंटरनेट पर इसकी रिलीज डेट भी 11 जनवरी को दिखाई जा रही थी। रिलीज डेट 11 जनवरी दिखाने के बाद भी इस फिल्म का किसी प्रकार से प्रमोशन नहीं किया जा रहा था। तब यह साफ हो गया था कि यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज नहीं हो पाएगी। अब इस फिल्म के प्रोमो पहली बार दिखने शुरू हो गए हैं। टीवी पर दर्शकों ने पहली बार 'जिला गाजियाबाद' फिल्म के प्रोमो देखे हैं। प्रोमों में फिल्म के तीनों नायक अशरद वारसी, संजय दत्त और विवेक ओबेरॉय को जगह मिली है। फिल्म के प्रोमों में मिनीषा लांबा, रवि किशन और परेश रावल नहीं दिखे हैं।

खास बात यह है कि इस प्रोमों में फिल्म की रिलीज डेट नहीं दिखायी जा रही है। यह प्रोमों अभी तक मल्टीप्लेक्सों में भी जारी नहीं हुआ है। हां इंटरनेट पर इसकी रिलीज डेट 22 फरवरी को दिखनी शुरू हो गई है। हालांकि 22 फरवरी को दो बड़ी फिल्में 'काई पो छे' और 'चश्मे बद्दूर' रिलीज होनी हैं। अब देखना यह होगा कि यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होती है या फिर इसकी रिलीज डेट फिर आगे बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें