फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोंस्तान' के एक और गाने 'मंजूर -ए -खुदा' का टीजर रिलीज हो गया है। जिसमें कैटरीना कैफ अपने अदाओं से कहर ढ़ाहती हुई नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म के गाने 'सुरैया' को टीजर के तौर पर रिलीज किया गया था। इस गाने को भी टीजर के तौर पर ही रिलीज किया गया है।
इस गाने में जहां एक तरफ कैटरीना के डांस मूव्स हैं तो वहीं दूसरी तरफ सना फातिमा शेख का एक्शन सीन है। इसके साथ अमिताभ और आमिर के फाइटिंग सीन भी रोमांच बढ़ाते नजर आ रहे हैं। गाने का टीजर देखने के बाद आपको इसके फुल वर्जन को देखने का इंतजार रहेगा।
बता दें इस फिल्म में स्टार्स के लुक को लेकर बहुत सी खबरें शुरूआती दिनों में आ रही थी। अब इनके लुक की तारीफ हो रही है। इस फिल्म में आमिर खान पहली बार नोज पिन पहने नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन भी अपने नए लुक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
इस फिल्म के शूटिंग के बाद आमिर खान की तुलना 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' के जॉनी डेप से होने लगी है। फिल्म की कहानी आपको देखने के बाद पता चलेगी। हालांकी जबसे इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है तबसे आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैंस लंबे समय से इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब जल्द ही उनका इंतजार खत्म होने वाला है।