पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने आज अपना 45वां बर्थडे सेलीब्रेट किया । इस खास दिन पर ऐश अपने परिवार के साथ रहीं । ऐश के बर्थडे सेलीब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । ऐश ने अपनी अपनी मां वृंदा, बेटी आराध्या और पति अभिषेक के साथ केक कटिंग की ।
ऐश्वर्या ने खुद अपने बर्थडे सेलीब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कुछ घंटों पहले शेयर हुईं ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती नजर आ रही हैं। बर्थडे की तीन फोटोज सामने आई हैं। पहली तस्वीर में वो अपने पूरे पारिवार के साथ केक के साथ दिख रही हैं।
दूसरी तस्वीर में वो अपनी मां वृंदा राय के साथ पोज दे रही हैं । तीसरे फोटो में वो पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं। बर्थडे मनाने के लिए ऐश्वर्या अपने अभिषेक और आराध्या के साथ गोवा गई इैं । बता दें कि ऐश का जन्मदिन 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक में हुआ था।
कॉलेज से ही ऐश्वर्या ने मॉडलिंग में ट्राई करना शुरू कर दिया था। इसमें उन्होंने सफलता भी मिली। साल 1994 में उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया। फिर उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। इसके बाद ऐश्वर्या देवदास, उमराव जान, गुजारिश, रेनकोट, हम दिल दे चुके सनम, चोखेर बाली, अलबेला, धूम 2, सरबजीत जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय करती नजर आई।