फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Bhargavi Death: कन्नड़ अभिनेत्री भार्गवी नारायण का 83 साल की उम्र में निधन

Tue, 15 Feb 2022 10:29 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री भार्गवी नारायण का सोमवार रात निधन हो गया। वह 83 साल की थीं। उन्होंने लोकप्रिय टेलीसीरियल मुक्ता में भी अभिनय किया था। वह कई नाटकों में दिखाई दीं और रेडियो नाटक कलाकार के रूप में भी सक्रिय थीं।
विज्ञापन
अभिनेत्री भार्गवी नारायण - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म, थिएटर और छोटे पर्दे की कलाकार भार्गवी नारायण का सोमवार रात निधन हो गया। वह 83 साल की थीं और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। इस दुखद समाचार के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। अभिनेत्री की पोती ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

विज्ञापन



भार्गवी नारायण अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गई हैं। उनकी शादी बेलावडी नंजुन्दैया नारायण से हुई थी, जिन्हें मेकअप नानी के नाम से भी जाना जाता है, वह एक अभिनेता और मेकअप आर्टिस्ट भी थे। अभिनेत्री के बेटे प्रकाश ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर उनकी इच्छा के अनुसार सेंट जॉन्स अस्पताल को दान कर दिया जाएगा। उनकी आंखें नेत्रधाम संस्थान को दान की जाएगी।

कई फिल्मों में किया काम
भार्गवी ने कई फिल्मों में अभिनय किया था, इनमें एराडु कानासु (Eradu Kanasu), हंथकाना सांचू (Hanthakana Sanchu), पल्लवी अनुपल्लवी (Pallavi Anupallav), वंशवृक्ष, प्रोफेसर हुचुरया और बा नल्ले मधुचंद्रके समेत कई फिल्में शामिल हैं। उन्होंने लोकप्रिय टेली सीरियल 'मुक्ता' में भी अभिनय किया था। भार्गवी नारायण ने 600 से ज्यादा नाटकों में अभिनय किया। और रेडियो नाटक कलाकार के रूप में भी सक्रिय थीं।
विज्ञापन


लेखिका भी थीं भार्गवी
भार्गवी नारायण की आत्मकथा नानू, भार्गवी (Naanu, Bhargavi) 2012 में आई थी। जिसे कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह ना कांडा नम्मावरु ( Naa Kanda Nammavaru) की लेखिका भी थीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें