फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामलीला' फिल्म फिर एक बार विवादों में

Sat, 03 May 2014 11:39 AM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला फिल्म फिर एक बार विवादों में है। यह विवाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोन को भी प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन


बिहार में मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने 'गोलियों की रासलीला राम लीला' फिल्म में हिंदू भावनाओं को आहत करने वाले कुछ दृश्य होने के आरोप सही पाए हैं।

इससे संबंधित एक मामले में फिल्म रामलीला के निर्देशक-निर्माता संजय लीला भंसाली, कलाकार दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपडा और रणवीर सिंह के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
विज्ञापन


इसके अलावा फिल्म के अन्य निर्माता किशोर लूला और फिल्म के संगीतकारों एवं गीतकारों के विरुद्ध भी वारंट जारी किए गए हैं।

वारंट जारी करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एस पी सिंह ने मुम्बई पुलिस के आयुक्त को संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चार जून को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें