फिल्म निर्माता कंचन अधिकारी की मां का निधन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म निर्माता कंचन अधिकारी की मां कुसुम शरद घरपुरे का शनिवार सुबह निधन हो गया। कंचन की मां की उम्र 86 वर्ष थी। वो अपनी बेटी कंचन और एक बेटे के साथ रहती थीं। कुसुम का निधन ज्यादा उम्र में होने वाली शारीरिक बीमारियों की वजह से ही हुआ है। उन्होंने मुंबई के विले पार्ले स्थित अपने घर पर ही अंतिम सांस ली।
कुसुम शरद घरपुरे का अंतिम संस्कार आज (10 अक्तूबर) विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। अचानक हुए मां के निधन से कंचन अधिकारी और उनके परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कंचन की मां भी भजन गायिका थीं। उन्होंने महज 10 साल की उम्र से ही भजन गाना शुरू कर दिया था। आगे चलकर उन्होंने भजन प्रोग्राम और रेडियो पर भी परफॉर्म करना शुरू कर दिया।
बात करें कंचन की तो वे एक फिल्म निर्माता हैं। कंचन मराठी और हिंदी दोनों फिल्मों का निर्माण करती हैं। उन्हें 'किरण कुलकर्णी वर्सेज किरण कुलकर्णी', 'मोकाला श्वास', 'हु तू तू', 'इंडियन नेवर अगेन निर्भया', 'मानिनी', 'बाप रे बाप डोक्यारा टाप' जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है।
पढ़ें: मुसीबत में पड़े हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट, महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप