फिल्म वीरे दी वेडिंग की सहनिर्माता एकता कपूर का कहना है कि फिल्मों का सफल होना जेंडर पर नहीं, बल्कि मनोरंजन पर निर्भर करता है। एकता कपूर ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म ने पहले दिन 10।70 करोड़ रुपये की कमाई की है।
बता दें कि इस फिल्म को देश में कुल 2177 और विदेशों में 470 स्क्रींस पर रिलीज किया गया है। फिल्म में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जैसे सितारे हैं।
एकता ने कहा, ‘पिक्चर सिर्फ तीन चीजों की वजह से चलती है-एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट।’ शुक्रवार और शनिवार की कमाई मिलाकर इस फिल्म ने करीब 22 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।
इस फिल्म को शशांक घोष ने निर्देशित किया है।