फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News: फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा की मां की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Sat, 11 Jun 2022 02:09 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्म मेकर सुधीर मिश्रा - फोटो : social media
विज्ञापन

मशहूर फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा के लिए यह बेहद ही कठिन समय है। उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। निर्माता ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। सुधीर मिश्रा के इस ट्वीट के बाद लोग चिंतित हो गए हैं और जल्द उनकी मां के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन


7 जून को किया गया था भर्ती
सुधीर मिश्रा ने 7 जून को जानकारी दी थी कि उनकी मां की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। अब उन्होंने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों का कहना है,उनकी मां के पास बेहद कम समय बचा है। 
 

यूजर्स ने दी सांत्वना
एक यूजर ने लिखा, अपना खयाल रखें सुधीर सर ये खबर सुनकर दुख हुआ। वहीं एक और यूजर ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, 'उनके लिए मेरी प्रार्थना और दुआएं'। इसी तरह से अन्य लोग भी सोशल मीडिया पर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। बता दें सुधीर मिश्रा एक फिल्म निर्माता होने के साथ ही निर्देशक और पटकथा लेखक भी हैं। उन्हें धारावी, चमेली और हजारो ख्वाहिशें ऐसी समेत कई फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें